जानिए आपकी राशि में लिखा है कौन-सा रोग !

राशि के हिसाब से रोग – मनुष्‍य के लिए जीवन में धन से भी ज्‍यादा जरूरी है निरोगी काया।

अगर शरीर ही स्‍वस्‍थ नहीं होगा तो पैसा भी पानी बन जाएगा इसलिए स्‍वस्‍थ शरीर बहुत आवश्‍यक है। राशि के अनुसार भी व्‍यक्‍ति को कोई रोग घेर सकता है क्‍योंकि हर राशि से कोई न कोई रोग संबंधित होता है।

आइए जानते हैं राशि के हिसाब से रोग – आपकी कुंडली में कौन-सा रोग लिखा है।

राशि के हिसाब से रोग

मेष राशि

मेष का स्‍वामी मंगल है जो इन्‍हें रोगों से लड़ने की शक्‍ति प्रदान करता है। मेष राशि के लोगों को सिर में चोट लग सकती है। इन्‍हें पेट में मल जमा होने के कारण सिरदर्द, जलन, दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा ये मिर्गी, मुहांसे, अनिद्रा और चेचक की चपेट में भी आ सकते हैं।

वृषभ राशि

ये लोग आलसी होते हैं। इन्‍हें टांसिल, डिप्‍थीरिया, पायरिया, मुंह और गले से संबंधित रोग ज्‍यादा होते हैं। वृषभ राशि के लोगों को अपने दांतों का खास ख्‍याल रखना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि को सिरदर्द और हाइपरटेंशन की शिकायत रहती है। इन्‍हें जीभ के रोग, प्‍लूरिसी, निमोनिया, सर्दी, ब्रोंकाइटिस और सांस से संबंधित रोग हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को फेफड़ों के रोग, खांसी, दमा, श्‍वास संबंधी रोग, क्षय और उदर रोग का खतरा रहता है। इन्‍हें कैंसर और गठिया रोग भी हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। इन्‍हें ह्रदय रोग, धड़कन का तेज होना, संधिवात ज्‍वर और लू लगने का खतरा रहता है।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोगों की पाचन प्रणाली अस्‍वस्‍थ रहती है। इन्‍हें आयरन की कमी हो सकती है। ये हड्डी टूटने और कैल्शियम की कमी जैसी बीमारियों से भी ग्रस्‍त रहते हें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को अस्‍थमा, एलर्जी और फ्लू की शिकायत हो सकती है। इन्‍हें ब्‍लैडर, किडनी और रीढ़ की हड्डी में भी कोई परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इन्‍हें पाचन संबंधी परेशानी रहती है। उम्र के साथ-साथ इनका वजन भी बढ़ता रहता है। ये बुखार से पीडित रहते हैं। इन्‍हें गला, पेट और ब्‍लैडर में जल्‍दी रोग होने की संभावना रहती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग बहुत मजबूत होते हैं। ये नर्वस सिस्‍टम में खराबी के शिकार हो सकते हैं। इनके शरीर के निचले हिस्‍से में चोट लग सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को दुर्घटना के कारण जोड़ों, घुटनों या पैरों की हड्डी टूटना या मोच आने जैसी समस्‍या हो सकती है। इनकी त्‍वचा भी काफी संवेदनशील होती है इसलिए इन्‍हें बहुत जल्‍दी एलर्जी हो जाती है।

कुंभ राशि

इन्‍हें बहुत जल्‍दी संक्रमण घेर लेता है। इनके गालों की हड्डियां कुछ उठी हुई होती हैं। कुंभ राशि के लोगों को खून के दौरे, गले एवं मोच की शिकायत हो सकती है।

मीन राशि

इन लोगों के फेफड़े कमज़ोर होते हैं। इन्‍हें अस्‍थमा, जुकाम और फ्लू की शिकायत रहती है। ये लोग अपच से परेशान रहते हैं। इनके पैरों और टखनों पर जल्‍दी चोट लग सकती है।

राशि के हिसाब से रोग – रोग आपके शरीर और आपके आसपास के वातावरण से भी उत्‍पन्‍न हो सकता है इसलिए अगर आप स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं तो संतुलित भोजन और व्‍यायाम जरूर करें।

Share this post