गणेश से जुड़ी बातें

कम ही लोग जानते हैं भगवान गणेश से जुड़ी ये बातें

गणेश से जुड़ी बातें – सभी देवी-देवताओं में भगवान गणेश को सबसे ज्‍यादा मंगलकारी और शुभ देवता माना जाता है। भगवान गणेश मोदक का प्रसाद और आराम करना बेहद पसंद है।

कहते हैं कि प्रथम निवेदन में ही भगवान गणेश अपने भक्‍तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान गणेश से संबंधित ये बातें तो सभी जानते हैं लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी बातें भी हैं तो बहुत कम लोगों को ही पता हैं।

आज हम आपको भगवान गणेश से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं। इन बातों का वर्णन पुराणों और शास्‍त्रों में भी किया गया है।

गणेश से जुड़ी बातें –

– माना जाता है कि भगवान गणेश का वाहन मूषक है किंतु मुद्गल पुराण के अनुसार भगवान गणेश के ये वाहन हैं – शेर, सांप, मोर एवं जैन पुस्‍तकों में भगवान गणेश के वाहन के रूप में हाथी, गेंडा और कछुए का नाम लिया गया है।

– महाराष्‍ट्र में और देश के अन्‍य कई हिस्‍सों में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि 1893 में देश के मान्‍यवर नेता लोकमान्‍य तिलक ने देश से जात-पात और धर्म के भेदभाव को दूर करने के लिए इसे सामूहिक आयोजन में तब्‍दील कर दिया था। इससे वो अंग्रेज़़ों के खिलाफ आंदोलन भी चलाना चाहते थे।

– दूसरे देशों में भगवान गणेश को पूजा जाता है। पुराने समय में जब कभी भी व्‍यापारी अपने काम से यात्रा पर जाते थे तो अपने साथ भगवान गणेश की मूर्ति साथ लेकर जाते थे। इस तरह दूसरे देशों के लोगों ने भगवान गणेश की महिमा को जाना। जापान में भगवान गणेश को कांगितेन के नाम से जाना जाता है।

– बहुत ही कम लोग ये बात जानते हैं महाभारत का ग्रंथ भगवान गणेश ने लिखा था। वेदव्‍यास जी ने महाभारत की कथा गणेश जी को सुनाई थी और गणेश जी ने इस महाकाव्‍य को पन्‍नों पर उकेरा था। भारत में लिखित विधा की तुलना मे किस्‍सागोई तभी से चली आ रही है।

ये है गणेश से जुड़ी बातें – दुनियाभर में भगवान गणेश के लाखों-करोड़ों भक्‍त हैं। भगवान गणेश ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जो पहली ही पुकार में अपने भक्‍तों के सारे कष्‍ट दूर कर देते हैं।

Share this post