शनि जयंती के दिन

शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्नो करने के लिए राशि अनुसार करें उपाय

शनि जयंती के दिन – ज्‍येष्‍ठ मास की अमावस्‍या को शनि जयंती मनाई जाएगी।

इस बार यह पर्व 25 मई, 2017 यानि गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

इस दिन शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए विशेष पूजन और उपाए किए जाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए आपको अपनी राशि अनुसार क्‍या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातक 5 रत्ती का नीलम सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवाकर शनि जयंती के दिन धारण करें। आप गले में शनि यंत्र भी धारण कर सकते हैं। इससे हमेशा आपके ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी धारण करें। इस अंगूठी को धारण करने से पहले तिल्‍ली के तेल में शनिवार से आरंभ कर अगले सात दिन यानि अगले शनिवार तक रखें। इस पर 23,000 जाप शनि मंत्र का करें। शनिवार की शाम को इस अंगूठी को धारण करें।

मिथुन राशि

आप शनि के प्रकोप से बचने के लिए शनि जयंती के दिन सात प्रकार के अनाज पक्षियों को खिलाएं। सवा 5 रत्ती का नीलम रत्‍न भी धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग शनि जयंती अथवा शनिवार के दिन शनि देव के इन 10 नामों का जाप करें -:

कोणस्‍थ पिंगलो बभ्रु: कृष्‍णो रौद्रोन्‍तको यम:।

सौरि शनैश्‍चरो मंद पिप्‍पलादेन संस्‍तुत:।।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए काली गाय की सेवा करें। काली गाय के शीश पर रोली लगाकर उसके सींगों में कलावा बांधकर धूप-अगरबत्ती दें। अब परिक्रमा कर गाय को बूंदी के चार लड्डू खिलाएं।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोग शनिवार के दिन व्रत रखें और चीटियों को आटा डालें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक शनि जयंती के दिन सवा-सवा किलो काले चने तीन बर्तनों में अलग-अलग भिगो दें। स्‍नान के पश्‍चात् स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें और शनिदेव का पूजन करें। चनों को सरसों के तेल में छौंक कर शनि देव को भोग लगाएं।

तीन बर्तनों में बने पहले सवा किलो चने भैंस, दूसरे सवा किलो चने कुष्‍ठ रोगी औी तीसरे सवा किलो चने अपने ऊपर से उतारकर किसी सुनसान स्‍थान पर रख आएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग शनि जयंती के दिन उनके इस मंत्र का जाप करें-

ऊं शन्‍नोदेवीरभिष्‍टय आपो भवन्‍तु पीतये शन्‍योरभिस्‍त्रवन्‍तु न:।

धनु राशि

धनु राशि के जातक शनि जयंती के दिन किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और शनिवार के दिन 11 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग शनि जयंती के दिन शमी के वृक्ष को घर लेकर आएं।

कुंभ राशि

आप शनिवार के दिन बंदरों और काले कुत्तों को लड्डू खिलाएं। काले घोड़े की नाल से बना छल्‍ला धारण करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोग चोकरयुक्‍त आटे की 2 रोटी बनाएं और एक रोटी पर घी और दूसरी पर सरसों का तेल लगाएं। इन रोटियों पर कोई मिठाई रखकर एक रोटी काली गाय को और दूसरी रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए राशि अनुसार ये उपाय जरूर करें। ये उपाय आपके जीवन को कष्‍ट मुक्‍त बना सकते हैं। शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए शनि जयंती का दिन बेहद शुभ है।

Share this post