जन्‍म के वार के अनुसार

अपने वार के अनुसार जानिए अपना व्यवहार !

ज्‍योतिष में मनुष्‍य की राशि और कुंडली के अनुसार उसके स्‍वभाव के बारे में बताया जा सकता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि जन्‍म के वार के अनुसार भी व्‍यक्‍ति के व्‍यवहार और स्‍वभाव के बारे में जाना जा सकता है।

तो चलिए जानते हैं कि आपके जन्‍म के वार के अनुसार कैसा है आपका व्‍यव‍हार।

रविवार का दिन

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। ये लोग निडर और उदार स्‍वभाव के होते हैं। इनका रंग गेहुआं और कपाल चौड़ा होता है। इनमें साहस और बल की कोई कमी नहीं होती। ये धनवान होते हैं।

सोमवार का दिन

सोमवार के दिन आपका जन्‍म हुआ है तो आपके ऊपर चंद्र देव का प्रभाव होता है। ऐसे व्‍यक्‍ति मन से शांत रहते हैं। इन्‍हें क्रोध बहुत ही कम आता है। ये आध्‍यात्‍मिक विचारों से संपन्‍न रहते हैं और इनकी वाणी में मधुरता और मिठास रहती है। यह लोग गंभीर और भावुक स्‍वभाव के होते हैं।

मंगलवार का दिन

मंगलवार के दिन पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। मंगल के प्रभाव में व्‍यक्‍ति क्रोधी और जिद्दी बनता है। अगर कुंडली में मंगल शुभ स्‍थान में बैठा है तो जातक निडर और न्‍यायप्रिय होता है। वह हर परिस्थिति में अपनी बुद्धि से काम लेता है।

बुधवार का दिन

बुध ग्रह का प्रभाव बुधवार के दिन पर होता है। इस दिन जन्‍मे जातक बुध ग्रह के प्रभाव में आते हैं। ये लोग कला और व्‍यापार में निपुण होते हैं। इनके चेहरे पर आकर्षण रहता है। लेकिल अगर इनकी कुंडली में बुध अशुभ स्थिति में है तो ये लोग चालाक प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन में हमेशा संशय और दुविधा बनी रहती है।

गुरुवार का दिन

गुरुवार का दिन बृहस्‍पति देव को समर्पित है। ऐसा जातक धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। ये मिलनसार और सबके हित के बारे में सोचने वाले होते हैं। गुरु के अशुभ स्थिति में होने पर ये जातक झूठ बोलकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं।

शुक्रवार का दिन

शुक्र के प्रभाव में रहता है शुक्रवार का दिन। शुक्र की शुभ स्थिति में जातक कला से प्रेम करने वाला और बुद्धिमान बनता है। उसके स्‍वभाव में विनम्रता होती है और वे दूसरों के विचारों को भी महत्‍व देता है। अगर शुक्र खराब है तो ये लोग अपना पूरो जीवन विलासितापूर्ण बिताते हैं। इन्‍हें आराम करना पसंद होता है।

शनिवार का दिन

शनिवार के दिन शनि देव का प्रभाव माना जाता है। शनि के शुभ होने पर जातक न्‍यायप्रिय और कर्म करने वाला होता है। ये स्‍पष्‍ट बात करना पसंद करते हैं। वहीं अगर शनि खराब हो तो ये स्‍वभाव से गरम, निर्बल और आलसी होते हैं।

इस तरह से जन्‍म के वार के अनुसार आपका व्यवहार – अब आप भी अपने जन्‍म के वार के अनुसार अपने या अपने किसी परिजन के व्‍यवहार के बारे में जान सकते हैं।

Share this post