signs getting money

सुबह के समय मिल जाये ये संकेत तो समझें होने वाली है पैसों की बारिश

पैसों के लिए शुभ संकेत – ज्‍योतिष में सुबह के समय को काफी शुभ माना गया है।

शास्‍त्रों में भी इसी समय मंगल कार्य करने को कहा जाता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या पैसों की कमी है तो इससे सबंधित ज्‍योतिष में कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है। अगर आपको सुबह के समय ये संकेत मिलते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आज आपके ऊपर मां लक्ष्‍मी की कृपा होने वाली है।

तो चलिए जानते हैं पैसों के लिए शुभ संकेत के बारे में –

– अगर सबुह उठते ही आपकी नज़र दूध या दही से भरे बर्तन पर पड़ जाए तो समझ जाएं कि आज आपके साथ कुछ शुभ घटित होने वाला है।

–  सुबह के समय पूजा करना तो शुभ होता ही है लेकिन अगर आपको सुबह के समय मंदिर की घंटियों की आवाज़ सुनाई दे तो समझें कि आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है।

– सुबह के समय गन्‍ना दिखाई देना धन लाभ की ओर संकेत करता है। गन्‍ना दिखने का मतलब है कि आपको पैसों से संबंधित किसी मामले में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

– अगर आपको सपने में पानी, मां लक्ष्‍मी का वाहन उल्‍लू या फिर हरियाली दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको बहुत जल्‍द ही पैसों का लाभ होने वाला है और आपकी सारी परेशानियां भी दूर होने वाली हैं।

– किसी जरूरी काम के लिए जाते समय कोई स्‍त्री लाल साड़ी में पूरे सोलह श्रृंगार में दिख जाए तो आपके ऊपर महालक्ष्‍मी की कृपा होने वाली है। उस दिन आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

– सुबह के समय नारियल, फूल, मोर, हंस और शंख दिखना भी शुभ माना जाता है।

– शुक्रवार के दिन अगर कोई कन्‍या आपको सिक्‍का दे तो आपको कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है।

– शास्‍त्रों में गाय दिखने को भी शुभ संकेत माना गया है। गाय दिखने का मतलब है कि निकट भविष्‍य में आपको धन का लाभ होने वाला है।

ये है पैसों के लिए शुभ संकेत – अब अगर आपको सुबह के समय ये सब चीज़ें दिखें तो समझ जाएं कि आज का दिन आपके लिए बहुत मंगलकारी रहने वाला है और आपके ऊपर मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसने वाली है।

Share this post