मृत्यु के समय

मृत्यु के समय अगर पास हो ये चीज़ें तो मिलता है मोक्ष !

मृत्यु के समय – जीवन है तो मृत्‍यु भी निश्‍चित है।

इस सत्‍य को ना तो कोई नकार सकता है और ना ही कोई इससे बच सकता है। शास्‍त्रों और पुराणों के अनुसार मृत्‍यु के बाद व्‍यक्‍ति के अच्‍छे कर्म उसे स्‍वर्ग और बुरे कर्म नर्क ले जाते हैं। नर्क में अनेक यातनाएं सहनी पड़ती हैं इसलिए हर कोई नर्क जाने से बचना चाहता है। पुराणों में नर्क जाने से बचने कई उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको उन्‍हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पुराणों अनुसार जिस व्‍यक्‍ति के पास मृत्‍यु के समय इन चार चीज़ों में से कोई भी एक चीज़ होगी तो आप नर्क जाने से बच सकते हैं।

आइए जानते हैं मृत्यु के समय क्या होना चाहिए – उन चार चीज़ों के बारे में।

मृत्यु के समय –

1 – तुलसी का पौधा

यदि मृत्‍यु के समय सिर के पास तुलसी का पौधा या पत्ता होता है तो इससे मोक्ष की प्राप्‍ति की राह आसान हो जाती है। सिरहाने पर तुलसी का पौधा रहने से यमदूत का भय नहीं रहता है।

2 – गंगाजल

माना जाता है कि यदि मृत्‍यु से कुछ क्षण पहले गंगाजल की कुछ बूंदे मुंह में डाल दी जाएं जो उस व्‍यक्‍ति को मोक्ष की प्राप्‍ति होती है। अंतिम समय में गंगाजल लेने से व्‍यक्‍ति का शरीर और मन दोनों ही पवित्र हो जाते हैं।

3 – श्रीमद भागवत गीता का पाठ 

अंतिम समय में इसका पाठ सुनने से शरीर से आत्‍मा का मोह छूट जाता है। बिना किसी कष्‍ट के आत्‍मा शरीर का त्‍याग कर मुक्‍ति को प्राप्‍त होती है।

4 – रामायण का पाठ

अंतिम समय में रामायण का पाठ सुनने से मृत्‍यु के समय होने वाले कष्‍ट से बच सकते हैं। अपने धार्मिेक ग्रंथ को पढ़ने से मृत्‍यु का कष्‍ट कम हो जाता है।

ये चार चीजों में से एक चीज़ होनी चाहिए मृत्यु के समय – मृत्‍यु के समय इन चार चीज़ों के पास रहने से मोक्ष के मार्ग खुल जाते हैं और नर्क की यातनाओं से मुक्‍ति मिल जाती है।

Share this post