सुबह उठकर इन चीज़ों को देखने से खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले

सुबह उठकर इन चीज़ों को देखने से खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले-

शास्‍त्रों में ऐसे कई कार्यों का उल्‍लेख किया गया है जिन्‍हें करने से मनुष्‍य को पुण्‍य की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में भी बताया गया है जो किसी भी व्‍यक्‍ति के जीवन को सुखों और पुण्‍य से परिपूर्ण बना सकती हैं। ये चीज़ें आपके दिन को शुभ और मंगलमय बना सकती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार इन चीज़ों को केवल देख लेने से ही आपको लाभ हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन चमत्‍कारिक चीज़ों के बारे में जिनको सुबह उठकर इन चीज़ों को देखने से खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले-

 

 

– शास्‍त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं और इसीलिए हिंदू धर्म में गाय को माता की उपाधि दी गई है। किसी भी स्‍थान की शुद्धि के लिए गाय के गोबर का प्रयोग किया जाता है। यदि किसी व्‍यक्‍ति को सुबह के समय गाय का गोबर अचानक से दिख जाए तो उसे पुण्‍य की प्राप्‍ति होती है।

– सबुह उठकर अपने हाथों की हथेली के दर्शन करने से भी आपकी किस्‍मत खुल सकती है। दरअसल, शास्‍त्रों के अनुसार हाथों की हथेली में ब्रह्मा जी, धन की देवी मां लक्ष्‍मी और विद्या की देवी सरस्‍वती का वास होता है। इसलिए सुबह-सुबह हथेलियों को देखना शुभ माना जाता है।

– यदि आपको सुबह घर से निकलते समय रास्‍ते में गाय दिख जाए तो ये भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह है कि आज पूरा दिन आपको कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है।

– इसके अलावा सुबह के समय पक्षियों का दिखना और उनकी चहचहाहट सुनना भी अच्‍छा होता है।

– इसके साथ ही शास्‍त्रों में सुबह के समय अग्‍नि के दर्शन होना भी शुभ माना गया है। विशेष रूप से अगर आपको सुबह के समय हवन की अग्‍नि दिख जाए तो समझ जाएं कि आपके साथ कुछ बहुत अच्‍छा होने वाला है।

– अगर आप घर से किसी महत्‍वूपर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं और आपको रास्‍ते में मंदिर दिख जाए या मंदिर की घंटी सुनाई दे जाए तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। मंदिर की घंटी सुनाई दे तो आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है।

– गोमूत्र में गंगा का वास होता है। गोमूत्र का पान करने से शरीर के कई रोगों को समाप्‍त किया जा सकता है। गरुड़ पुराण के अनुसार सुबह के समय गोमूत्र दिख जाए तो उस व्‍यक्‍ति की किस्‍मत खुल जाती है।

– सुबह के समय सोना, तांबा और हरी घास दिखना भी शुभ होता है। ये चीज़ें आपको प्रकृति के करीब रखती हैं और इनके प्रभाव से आपका दिन अच्‍छा गुज़रता है।

तो इस तरह ये चीज़ें आपके जीवन को पुण्‍य और सुखों से भर सकती हैं। तो अब अगर आप भी किसी महत्‍वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं और आपको रास्‍ते में इनमें से कोई भी एक चीज़ दिख जाए तो समझ लें कि आपका आज का दिन काफी अच्‍छा गुज़रने वाला है। शास्‍त्रों के अनुसार इन उपरोक्‍त चीज़ों को काफी शुभ और लाभकारी माना गया है। सुबह उठकर इन चीज़ों को देखने से खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले.

 

जरुर पढ़ें- इस मंदिर में चोरी करने से ही पूरी होती है मनोकामनाएं !

Share this post

  • M.K.RAJPUT

    अधूरा ज्ञान खतरना होता है।

    33 करोड़ नहीं 33 कोटी देवी देवता हैँ हिंदू धर्म में ;

    कोटि = प्रकार ।
    देवभाषा संस्कृत में कोटि के दो अर्थ होते हैं ।

    कोटि का मतलब प्रकार होता है और एक अर्थ करोड़ भी होता ।

    हिंदू धर्म का दुष्प्रचार करने के लिए ये बात उड़ाई गयी की हिन्दूओं के 33 करोड़ देवी देवता हैं और अब तो मुर्ख हिन्दू खुद ही गाते फिरते हैं की हमारे 33 करोड़ देवी देवता हैं…

    कुल 33 प्रकार के देवी देवता हैँ हिंदू धर्म में :-

    12 प्रकार हैँ :-
    आदित्य , धाता, मित, आर्यमा,
    शक्रा, वरुण, अँशभाग, विवास्वान, पूष, सविता, तवास्था, और विष्णु…!

    8 प्रकार हैं :-
    वासु:, धरध्रुव, सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष और प्रभाष।

    11 प्रकार हैं :-
    रुद्र: ,हरबहुरुप, त्रयँबक,
    अपराजिता, बृषाकापि, शँभू, कपार्दी,
    रेवात, मृगव्याध, शर्वा, और कपाली।
    एवँ
    दो प्रकार हैँ अश्विनी और कुमार ।

    कुल :- 12+8+11+2=33 कोटी

    यह बहुत ही अच्छी जानकारी है इसे अधिक से अधिक लोगों में बाँटिये और इस कार्य के माध्यम से पुण्य के भागीदार बनिये ।
    🙏अब आपकी बारी है कि इस जानकारी को आगे बढ़ाए
    📜अपने भारत की संस्कृति
    को पहचानें।
    ज्यादा से ज्यादा
    लोगों तक पहुचायें।