राशियों के लोग जो दमदार होते हैं

इन राशियों के लोग होते हैं सबसे दमदार

राशियों के लोग जो दमदार होते हैं – ज्‍योतिषशास्‍त्र में 12 राशियां हैं और प्रत्‍येक राशि का एक विशेष स्‍वभाव और प्रकृति होती है।

इन बारह राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं तो अन्‍य राशियों की तुलना में ज्‍यादा ताकतवर और समझदार होती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि बारह राशियों में से कौन-सी राशियों के लोग जो दमदार होते हैं।

राशियों के लोग जो दमदार होते हैं –

1 – मेष राशि

मेष राशि का स्‍वामी मंगल ग्रह होता है। मेष राशि के लोग बहुत ऊर्जावान होते हैं। ये दूसरों से ज्‍यादा खुद पर भरोसा करते हैं। निर्णय लेने में भी मेष राशि के लोग निपुण होते हैं। ये जातक दूसरों की तुलना में हर काम में ज्‍यादा ही होते हैं। ये सामने वाले से अपनी हर बात प्‍यार से मनवाने की खूबी रखते हैं। मेष राशि के लोगों से टक्‍कर लेना इतनी आसान बात नहीं है। इसलिए बेवजह इनसे न उलझें।

2 – वृश्चिक राशि

इस राशि का स्‍वामी भी मंगल है। ऊर्जावान होने के साथ-साथ वृश्चिक राशि के लोग विद्रोही स्‍वभाव के भी होते हैं। इनमें दूसरों को परखने की शक्‍ति होती है और ये सामने वाले के अनुसार ही व्‍यवहार करते हैं। ये धोखेबाज़ लोगों को आसानी से पहचान लेते हैं। स्‍वयं को धोखा देने वाले लोगों को ये कभी माफ नहीं करते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों से मित्रता करने में ही आपकी भलाई है। साथ ही ये लोग बहुत ज्‍यादा भावुक भी होते हैं। जो चीज़ आम इंसान की कल्‍पना से परे होती है इस राशि के लोग उसकी बेहतर योजना बनाकर उसके अच्‍छे और बुरे परिणामों के बारे में जान लेते हैं।

3 – मकर राशि

मकर राशि का स्‍वामी ग्रह शनि देव हैं। मकर राशियों के लोगों में ऐसी बहुत सारी खूबियां होती हैं जो इन्‍हें दूसरों से अलग बनाती हैं। मकर राशि के लोग आत्‍मविश्‍वास से भरपूर होते हैं। इन्‍हें मेहनत करने से बिलकुल डर नहीं लगता है। ये स्‍वयं पर नियंत्रण रखना अच्‍छे से जानते हैं। ये दूसरों की तुलना में बेहतर तरीके से सोच और समझ सकते हैं। ये हमेशा प्रयास करते रहते हैं और इसी वजह से ये अपने हर काम में सफल भी हो पाते हैं। मकर राशि के उत्‍कृष्‍ट माने जाते हैं।

4 – कुंभ राशि

कुंभ भी शनि की राशि है। इस राशि के लोगों को अकेले रहना ही अच्‍छा लगता है। इनमें तटस्‍थ रहने की प्रवृत्ति होती है। ये भावनात्‍मक रूप से बहुत मज़बूत होते हैं और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेते हैं। जिज्ञासु होने के साथ-साथ ये लोग बुद्धिमान और दिलचस्‍प भी होते हैं। इनके जिद्दी स्‍वभाव के आगे किसी और की बिलकुल नहीं चल पाती है। ये अपनी हर बात को पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ कहते हैं। कुंभ राशि के लोग आसानी से किसी को भी झुका सकते हैं।

इन राशियों के लोग जो दमदार होते हैं – ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार बारह राशियों में से ये चार रा‍शियां ज्‍यादा मजबूत और दमदार होती हैं। इन चार राशियों से उलझना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए इनके साथ संभलकर बात करने में ही आपकी भलाई है। ये राशियां अन्‍य राशियों के लोगों से ज्‍यादा गुणवान मानी जाती हैं।

 

Share this post