मुहूर्त

जीवन में हम सभी कुछ ना कुछ नया काम करते ही रहते हैं। कभी हम नई गाड़ी खरीदते हैं तो कभी नये घर में जाने की तैयारी कर रहे होते हैं। इस तरह से हमेशा हमारे जीवन में कुछ ना कुछ तो घटित होता ही रहता है।  सनातन धर्म में बताया गया है कि अगर शुभ कार्य मनुष्य शुभ समय में करे तो इससे वह कार्य अधिक फलदायी हो जाता है। जैसे कि आप किसी एक बंजर जमीन पर पेड़ लगाये तो पहले शायद पेड़ उगेगा ही नहीं और यदि उग भी जाता है तो वह फल देने लायक नहीं बन पाता है, वहीं एक उपजाऊ जमीन पर उगाया गया पेड़ खूब सारी छाँव भी देता है और फल भी देता है। कुछ ऐसा ही कार्य मुहूर्त का होता है, अच्छे समय पर किया गया कार्य खूब लाभदायक साबित होता है और वहीं खराब समय पर कार्य करने से व्यक्ति को नुकसान होने लगता है।

असल में होता क्या है कि शुभ मुहूर्त के समय ग्रहों की चला अच्छी होती है। अच्छे ग्रह शक्तिशाली होते हैं और अशुभ ग्रह शांत होते हैं। वहीँ अगर मुहूर्त खराब हो तो उसका उल्टा होता है। मुहूर्त का सामान्य का अर्थ तो वैसे समय से ही है। मुहूर्त मतलब ऐसा अच्छा समय जब आप अपने शुभ कार्य की शुरुआत कर सकें। ज्योतिष विद्या ग्रहों की चला को देखकर शुभ समय निकालती है और तब उस समय में अच्छे कार्य किये जाते हैं।

तो अब आप भी कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपको शुभ मुहूर्त में ही अपना कार्य प्रारंभ करना चाहिए। वैसे शास्त्रों में बताया गया है कि देव गुण के लोग शुभ समय में ही अपने सभी कार्य करते हैं और राक्षस गुण वाले अधिकतर अशुभ समय में ही कार्य करते हैं। तो अब अगर आप देव गुण के बनना चाहते हैं या आप देव हैं तो आपको मुहूर्त देखकर ही कार्य करने चाहिए।

अधिकतर लोगों के साथ समस्या यह है कि वह मुहूर्त को देख नहीं सकते और अच्छे ब्राह्मण उनके पास होते नहीं हैं तो वह ऐसे में बिना दिन-वार देखे ही कार्य करने लगते हैं जबकि मुहूर्त में दिन-वार और समय तीनों चीजों का ध्यान रखा जाता है। तो अब अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो आपकी इस समस्या का हल हम किये देते हैं। हम आपको आपके कार्य के हिसाब से सही समय और सही मुहूर्त बतायेंगे और वह भी बड़े ही आसान से तरीके से। आपको सब कुछ बस हम पर छोड़ देना है, आप बस हमें इतना बता दीजिये कि आपको अपने किस कार्य के लिए मुहूर्त चाहिए।

तो अब अगर आप भी मुहूर्त की जानकारी को लेकर परेशान होते रहते हैं तो अब आपकी परेशानी का हल है हमारे पास। साथ ही साथ अगर आपके दिल में मुहूर्त को लेकर किसी भी तरह का सवाल है तो हम आपकी सभी सवालों का जवाब देने में प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। सबसे ख़ास बात यह है कि हम मुहूर्त निकालने के लिए तकनीक का नहीं बल्कि पुरातन चीजों का ही प्रयोग करते हैं। तभी हमारी सभी भविष्यवाणी और ज्योतिष विद्या सबसे अधिक सटीक बैठती है।

तो अब बिना अपना समय बर्बाद किये आप हमसे अपने शुभ मुहूर्त के बारें में सभी सवाल पूछ सकते हैं। आप यदि सही समय पर अपने शुभ कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से आपको उसका अच्छा परिणाम ही प्राप्त होगा।
 

आप इस सर्विस का आर्डर यहाँ से करें-


 

ऑनलाइन पूजा

भगवान हनुमान पूजा

भगवान हनुमान पूजा

भगवान हनुमान की पूजा से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के कलेश खत्म हो जाते हैं. ह ...

यंगिस्थान