नक्षत्र

इस संसार में जो भी घटना हो रही है उसका सम्बन्ध नक्षत्र से होता है। कुछ ऐसा हमारे वैदिक ज्योतिष में बताया गया है। असल में आज से हजारों साल पहले नक्षत्रों को देखकर ही घटनाओं का अंदाजा लगाया जाता था। इस बार वर्षा अधिक होगी या फिर इस बार सूखा पड़ेगा तो इस तरह की सभी भविष्यवाणी नक्षत्रों को देखकर बताई जाती थी। असल में नक्षत्र को तारों का एक समूह बताया जाता है। तारों का समूह जब बदलता है तो उसका प्रभाव इंसान के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष की दुनिया में कई तारों के समूह का जिक्र है और ब्रह्माण्ड में हो रहा बदलाव पृथ्वी पर बदलाव लाता है ऐसा बताया गया है।

जैसा कि आपको पता होगा कि चन्द्रमा जो कि ब्रह्माण्ड का सबसे अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है वह पृथ्वी का चक्र लगाता है। इसका एक चक्र कुछ 27।3 दिन का होता है। चन्द्रमा जब धरती का चक्र लगा रहा होता है तो वह कई नक्षत्रों अर्थात तारों के समूह से होकर गुजरता है और इसी चन्द्रमा और तारों की चाल से घटनाओं की भविष्यवाणी की जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नक्षत्र को देखकर की जाने वाले भविष्यवाणी विश्व की सबसे सटीक भविष्यवाणी बताई जाती है। आज तक कोई भी ज्योतिष विद्या नक्षत्र ज्योतिष विद्या को टक्कर नहीं दे पाई है। चीन और रूस के लोग भी इस विद्या को सीखकर गये और उसके बाद इन लोगों ने अपने अनुभवों से कई सफल भविष्यवाणी की है।

चन्द्रमा का असर हम सभी के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। यही के ऐसा ग्रह है जो हमारे जीवन को रोज अलग तरह से प्रभावित करता है। हमारी आधे से ज्यादा समस्याओं में चन्द्रमा का हाथ होता है।  चन्द्रमा जब तारों के समूह के साथ मिलता है तो इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग होता है। नक्षत्रों को देखकर इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि आप क्यों परेशान हैं? आपको किस तरह से कार्य करना चाहिए या वह कौन-सी शक्ति है जो आपको धनवान बना सकती है? आपके पारिवारिक जीवन से लेकर आपके व्यावसायिक जीवन तक को नक्षत्र प्रभावित करते हैं। आपका नेचर अगर बार-बार परिवर्तित होता है तो इसका ईलाज नक्षत्रों को देखकर निकाला जा सकता है।

हमारे पास नक्षत्र को देखकर भविष्यफल बताने वाले ज्योतिषों की एक अच्छी टीम है। इन ज्योतिषों के पास जो अनुभव है वही इनकी ताकत है। व्यक्ति की समस्याओं का अंत हो यही इनका प्रयास होता है। व्यक्ति की जन्मतिथि प्राप्त कर उसके अनुसार नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है और तब आपकी समस्याओं का हल आपको बताया जाता है।

तो अगर आप किसी भी तरह से परेशान हैं या आप अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको एक बार इस वैदिक विद्या का सहारा जरुर लेना चाहिए। आपको नक्षत्र देखकर बताया जायेगा कि आपको वह कौन-सा कार्य करना चाहिए जिससे आपको संतुष्टि के साथ-साथ धन प्राप्ति होगी। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन की सभी परेशानियों का हल यहाँ प्राप्त हो जायेगा। इसलिए बिना समय बर्बाद किये आपको एक बार नक्षत्र के हिसाब से अपना भविष्यफल जरुर जान लेना चाहिए।

ऑनलाइन पूजा

भगवान हनुमान पूजा

भगवान हनुमान पूजा

भगवान हनुमान की पूजा से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के कलेश खत्म हो जाते हैं. ह ...

यंगिस्थान