शिव का अभिषेक

सोमवार के दिन राशि अनुसार करें शिव का अभिषेक

शिव का अभिषेक – सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है तो आपको उसे दूर करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

जानें कैसे करें शिव का अभिषेक

लघु रुद्री से शिव के पंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, कनेर के फूल, बेल फूल और भांग अर्पित करें।

आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको शिव को प्रसन्‍न करने के लिए राशि अनुसार किस चीज़ से शिव का अभिषेक करना चाहिए।

शिव का अभिषेक – 

मेष राशि -:

मेष राशि के जातक शहद, गुड़, गन्‍ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। लाल रंग के फूल भी अर्पित करें।

वृषभ राशि -:

इस राशि के लोग कच्‍चे दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। आप सफेद रंग के पुष्‍प अर्पित करें।

मिथुन राशि -:

मिथुन राशि के लोग हरे रंग के फलों का रस चढ़ाएं और आप बेल पत्र अर्पित करें।

कर्क राशि -:

आपको शिव को प्रसन्‍न करने के लिए कच्‍चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र चढ़ाएं।

सिंह राशि -:

सिंह राशि के लोग शहद, गुड़ और शुद्ध घी से शिव का अभिषेक करें। आप लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें।

कन्‍या राशि :

हरे रंग के फलों का रस चढ़ाने से आपकी सभी परेशानियां दूर होंगीं। आप बेलपत्र, हरे मूंग और नीले रंग फूल चढ़ाएं।

तुला राशि -:

तुला राशि के लोग दूध, दही, घी और मक्‍खन से भगवान शिव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि -:

इस राशि के लोग शुद्ध घी, शहद, गुड़, बिल्‍वपत्र और लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

धनु राशि -:

अगर आपके जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो आपको शुद्ध घी, शहद, पीले रंग के फूलों और फलों से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

मकर राशि -:

मकर राशि के लोगों को शिव को प्रसन्‍न करने के लिए सरसों का तेल, तिल का तेल या कच्‍चे दूध एवं नीले रंग के पुष्‍पों से पूजन करना चाहिए।

कुंभ राशि -:

कुंभ राशि के जातकों को सुखी जीवन हेतु शिवलिंग का कच्‍चे दूध, सरसों के तेल और तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए। नीले रंग के फूल भी चढ़ाएं।

मीन राशि -:  

मीन राशि वाले गन्‍ने के रस, शहद, बादाम और बेलपत्रों से पूजन करें। पीले रंग के फूल भी अर्पित करें।

शिव का अभिषेक – सोमवार का दिन शिव पूजन के लिए बेहद शुभ होता है इसलिए इस दिन अपनी राशि के अनुसार बताई गई चीज़ों से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी सभी समस्‍याएं दूर होंगीं।

Share this post