कपूर के उपाय

कपूर का ये उपाय बना सकता है आपको सबसे अमीर

कपूर के उपाय – इस दुनिया में हर कोई अमीर बनना चाहता है। कोई जन्‍म से ही अमीर होता है तो कोई अपनी मेहनत से अमीर बनता है। कुछ लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी अमीर नहीं बन पाते हैं। पूरी जिंदगी पैसों की कमी उसके सपनों को पूरा करने से रोक देती है।

अगर आप भी बहुत मेहनत करने के बावजूद अमीर नहीं बन पा रहे हैं तो आपको ज्‍योतिषीय उपायों की मदद लेनी चाहिए। आज हम आपको कपूर का एक ऐसा चमत्‍कारिक उपाय बताएंगें जो आपको समृद्ध बना सकता है।

पूजन में कपूर का प्रयोग किया जाता है। अकसर आरती के समय कपूर जलाया जाता है। इससे वातावरण में शांति और सुगंध फैलती है और मन-मस्तिष्‍क को शांति मिलती है। अगर आप कपूर का ये ज्‍योतिषीय उपाय करें तो आपको आर्थिक रूप से अत्‍यंत लाभ होगा।

कपूर के उपाय

– कपूर के कई सारे लाभ हैं जैसे कि ये घर में सकारात्‍मक ऊर्जा फैलाता है। रोज़ सुबह और शाम के समय कपूर को जलाकर पूरे घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्‍म होती है और वहां पॉजीटिविटी आती है।

– आर्थिक समृद्धि के लिए रात के समय एक चांदी की कटोरी लें और उसमें कपूर के साथ लौंग जलाएं। कुछ दिनों तक नियमित से उपाय करने से आपको निश्चित ही धन की प्राप्‍ति होगी।

– कपूर, सौभाग्‍य भी प्रदान करता है। कपूर की मदद से 12 साबूदाने लेकर जलाएं। आप ये उपाय किसी भी दिन कर सकते हैं। बृहस्‍पतिवार के दिन ये उपाय विशेष फल प्रदान करता है।

– अगर आपको अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल रहा है तो आप शनिवार के दिन कपूर तेल की दो बूंदों को पानी में डालें। इस पानी से स्‍नान कर लें।

– दुर्घटना से बचने के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद माना जाता है। रात को कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये है कपूर के उपाय – कपूर के ये उपाय आपके जीवन की सारी समस्‍याएं दूर करने की शक्‍ति है। पूजन में कपूर का प्रयोग किया जाता है। इस कारण कपूर अत्‍यंत शुभ माना जाता है।

Share this post