श्रावण मास

श्रावण मास में जरूर करें ये 7 उपाय, पूरी होगी हर कामना

श्रावण मास विशेष रूप से शिव की आराधना के लिए होता है।

श्रावण मास में हर शिवालय में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्‍यता है कि शिव का प्रसन्‍न करने के लिए सावन के दिनों से बेहतर कोई और दिन हो ही नहीं सकता है।

इस बार 10 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है जिसका समापन 7 अगस्‍त यानि रक्षाबंधन पर होगा। भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए इस माह में कई उपाय किए जाते हैं।

आज हम आपको श्रावण मास में शिव को प्रसन्‍न करने के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताते हैं। ये उपाय हर मनोकामना को पूर्ण कर जीवन में खुशहाली लाते हैं।

– सावन में 21 बेल पत्र लें और उस पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखें। अब ये बिल्‍व पत्र भगवान शिव को अर्पित कर दें। आपको ये उपाय सावन के पूरे 21 दिनों तक करना है। इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

– यदि आपके घर में कोई परेशानी या क्‍लेश चल रहा है तो आपको सावन के महीने में रोज़ सुबह गोमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही गुग्‍गल की धूप दें। इस उपाय से  आपके घर में मौजूद नकारात्‍मक ऊर्जा नष्‍ट हो जाएगी।

– अगर आपका विवाह नहीं हो पा रहा है या विवाह में अकारण देरी या अड़चनें आ रहीं हैं तो सावन के महीने में केसर मिला दूध चढ़ाएं। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

– आर्थिक तंगी दूर करने के लिए भी सावन के महीने में एक उपाय कर सकते हैं। भगवान शिव के सबसे प्रिय गणों में से एक नंदी बैल को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां आती हैं।

– सावन के दिनों में गरीबों को भोजन कराने से कभी भी घर में अन्‍न की कमी नहीं होती है। साथ ही पितरों की आत्‍मा को शांति भी मिलती है।

– मानसिक शांति के लिए जल में काले तिल मिलाकर शिव का अभिषेक करें। अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

– धन लाभ की कामना रखते हैं तो सावन के महीने में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। मन ही मन भगवान शिव का ध्‍यान रखते रहें।

ये है श्रावण मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के तरीके – सावन का महीना बड़ा शुभ और महत्‍वपूर्ण होता है। इस महीने में किए गए उपाय कभी भी निष्‍फल नहीं होते हैं।

Share this post