राशियों का प्रेम

दुखों से भरा रहता है इन राशियों का प्रेम !

राशियों का प्रेम जो दुखभरा होता है – ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार कुछ राशियों का मेल बिलकुल भी अच्‍छा नहीं माना जाता है।

व्‍यवहार, गुणों और अवगुणों को ध्‍यान में रखते हुए कुछ राशियां एक-दूसरे से प्रेम करने के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होती हैं। ज्‍योतिषशास्‍त्र की मानें तो इन राशियों के लोगों को कभी भी एक-दूसरे से विवाह नहीं करना चाहिए।

तो चलिए जानते हैं वो राशियों का प्रेम जो दुखभरा होता है :-

1 – मेष और कर्क राशि

मेष राशि के लोग हमेशा ऊर्जा से भरपूर रहते हैं जबकि कर्क राशि के लोग बात-बात पर दुखी हो जाते हैं। कर्क राशि के लोग बहुत संवेदनशील स्‍वभाव के होते हैं। विपरीत स्‍वभाव की वजह से मेष और कर्क राशि के लोगों के बीच विवाद होना आम बात है। ये दोनों ही अपने जीवन से अलग-अलग महत्‍वाकांक्षाएं रखते हैं। इन्‍हें दूर ही रहना चाहिए।

2 – कुंभ और कर्क राशि

कुंभ राशि के लोग हमेशा एक्टिव रहते हैं और कर्क राशि के लोगों का स्‍वभाव ही सदा दुखी रहने वालों का है। शुरु में कर्क राशि के लोग कुंभ जातकों की खूबियों के प्रति आकर्षित होते हैं लेकिन समय बीतने के साथ इन्‍हें बोरियत सी महसूस होने लगती है। कुंभ राशि के लोग हमेशा काम करना और घूमना पसंद करते हैं लेकिल कर्क राशि के लोगों को अपने घर से दूर जाना बिलकुल पसंद नहीं होता और यही वजह इनके झगड़े का कारण बनती है।

3 – सिंह और वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को सुरक्षित वातावरण पसंद होता है, वहीं सिंह राशि के जातक नई-नई चीज़ों और जगहों को देखने पसंद करते हैं। इन्‍हें स्‍थायित्‍व से चिढ़ होती है।

4 – मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी स्‍वतंत्रता और आत्‍मनिर्भरता से बहुत प्‍यार होता है और यही इनके बीच टकराव का कारण बनता है।

5 – सिंह और कन्‍या

सिंह राशि के लोग ज़रा फिजूलखर्च करने वाले होते हैं जबकि कन्‍या राशि के लोगों को पैसों की बचत करना पसंद होता है। पैसों को लेकर इन दो राशियों का हमेशा झगड़ा रहता है।

6 – कुंभ और वृषभ

कुंभ राशि के लोग खुले विचारों के होते हैं वहीं दूसरी ओर इसके विपरीत वृषभ राशि के लोग अपने पार्टनर को सिर्फ अपने तक ही सीमित रखना चाहते हैं।

7 – मकर और धनु राशि

मकर राशि के लोग उदासीन होते हैं जबकि धनु राशि के लिए खुशमिजाज़ रहना पंसद करते हैं। मकर राशि के लोगों का बोरिंग स्‍वभाव धनु राशि के जातकों को बिलकुल पसंद नहीं आता है।

8 – मिथुन और कन्‍या

मिथुन और कन्‍या राशि के लोगों के विचारों में बहुत ज्‍यादा भिन्‍नता पाई जाती है। मिथुन रा‍शि के लोग हमेशा कंफ्यूज़ ही रहते हैं और इनका ये स्‍वभाव कन्‍या राशि के जातकों को कभी पसंद नहीं आता है।

9 – वृ‍श्चिक और कुंभ

वृ‍श्चिक राशि के लोगों को स्‍थायित्‍व पंसद होता है जबकि कुंभ राशि के लोग एक जगह टिक कर नहीं बैठ सकते हैं। इन्‍हें रोमांच से भरा जीवन पंसद होता है। वृ‍श्चिक राशि के लोगों के साथ इनका जीवन भी नीरस हो जाता है।

इन राशियों का प्रेम जो दुखभरा होता है – हमने आपको बताया कि कौन-सी राशि के लोगों को आपस में विवाह नहीं करना चाहिए लेकिन फिर भी अगर आप ऐसा चाहते हैं तो आपको किसी अनुभनी ज्‍योतिषी की सलाह अवश्‍य ले लेनी चाहिए।

Share this post