गाय माता से जुड़े शुभ शकुन

जानिए गाय माता से जुड़े 7 शुभ शकुन

गाय माता से जुड़े शुभ शकुन – हिंदू धर्म में गाय को माता के समान दर्जा दिया गया है।

गाय अत्‍यंत शांत और सौम्‍य पशु है जो कभी भी हिंसक नहीं होती है। ज्‍योतिष में भी गाय के महत्‍व को बताया गया है। इसके अलावा गाय से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुन भी होते हैं जो हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं।

आज हम आपको गाय माता से जुड़े शुभ शकुन के बारे में बताने जा रहे हैं।

गाय माता से जुड़े शुभ शकुन –

– ज्‍योतिष के अनुसार विवाह के लिए गोधूलि का समय उत्तम माना गया है।

– अगर आप यात्रा के लिए जा रहे हैं और आपको रास्‍ते में गाय दिख जाए या गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए दिख जाए तो आपकी यात्रा सफल होती है।

– कहते हैं कि जिस घर गाय होती है वहां कोई भी वास्‍तुदोष नहीं रहता है। शायद इसीलिए गांव के घरों में वास्‍तुदोष कम ही देखा जाता है क्‍योंकि वहां हर घर में एक न एक गाय तो अवश्‍य ही होती है।

– अगर आपकी कुंडली में शुक्र अपनी नीच राशि कन्‍या में बैठा हो या शुक्र की दशा चल रही हो या छठे, आठवें और बारहवें भाव में बैठकर शुक्र अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो आपको रोज़ सुबह एक रोटी गाय को खिलानी चाहिए। इससे शुक्र का दोष स्‍वत: ही खत्‍म हो जाती है।

– यदि कुंडली में सूर्य अपनी नीच राशि तुला में बैठा हो या अशुभ प्रभाव दे रहा हो या केतु की वजह से जीवन में कष्‍ट आ रहे हों तो आपको गाय की पूजा करने से इन कष्‍टों से मुक्‍ति मिल सकती है।

– अगर रास्‍ते में आपको गाय जाते हुए दिखे तो उसे अपनी दाहिनी ओर से गुज़रने दें। इससे आपकी यात्रा सफल होती है।

– बृहस्‍पति अगर मकर राशि में बैठा हो या आपको बृ‍हस्‍पति से संबंधित अशुभ प्रभाव मिल रहे हों तो आपको इसकी शांति के लिए गाय को गुड़-चने के साथ रोटी खिलानी चाहिए।

ये है गाय माता से जुड़े शुभ शकुन और उपाय आपके जीवन को सरल बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप ज्‍योतिष में विश्‍वास रखते हैं तो इन बातों पर जरूर ध्‍यान दें।

Share this post